फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव गोकलपुर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार राजस्थान के गांव कायसा निवासी राहुल (24) बाइक पर रेवाड़ी से अपने गांव जा रहा था। गोकलपुर के समीप एक अल्टो गाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अचेत अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से अटेली सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना की सूचना 108 व 102 एंबुलेंस को दी गई लेकिन दोनों ही एंबुलेंस अपनी सेवाएं देने में नकारा साबित हुई। इस पर एचएएनआई की 1033 एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को सामान्य अस्पताल में लाया गया। अटेली सामान्य अस्पताल में एक ही एंबुलेंस नागरिकों को सेवा देने के लिए उपस्थित है जो आबादी व क्षेत्रफल के दायरे को देखते हुए बौना साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें