फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल व एंबुलेंस चालक कर रहे मनमर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पतालों एवं निजी एंबुलेंस चालकों की सांठगांठ के चलते एंबुलेंस चालकों का कारोबार खूब फलफूल रहा है। इन पर नकेल कसने में ने स्वास्थ्य विभाग आगे आ रहा है और न ही प्रशासन। ऐसे में मरीजों से मनमर्जी किराया वसूल कर खुली लूट की जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त एंबुलेंस के 20 रुपये तथा आईसीयू एंबुलेंस के 50 रुपये तक प्रति किलोमीटर के हिसाब से वसूल कर खुली लूट की जा रही है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में करीब 20 से 25 निजी एंबुलेंस हैं। औसतन आईसीयू एंबुलेंस का किराया सबसे अधिक 40 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से लिया जा रहा है। जबकि ऑक्सीजन के साथ एंबुलेंस का किराया 20 रुपये तक है। लेकिन यहां तो सभी नियमों को ताक पर रखकर 50 रुपये प्रति किलोमीटर तक किराया वसूल किया जा रहा है।
जिला राजस्व अधिकारी एवं एंबुलेंस प्रबंधन कमेटी द्वारा गत 14 मई 2021 को निजी एंबुलेंस ऑपरेटरों के लिए किराया निर्धारित किया गया था। इसमें नगरपालिका क्षेत्र के लिए बेसिक लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस के लिए 800 तथा एडवांश लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस के लिए 1400 रुपये, शून्य से 25 किमी के लिए बेसिक के लिए 1200, एडवांश लाइफ स्पोर्ट के लिए 4 हजार, 26 से 50 किमी बेसिक के लिए दो हजार तथा एडवांश लाइफ स्पोर्ट के लिए चार हजार, 51 किलोमीटर से अधिक के लिए बेसिक लाइफ स्पोर्ट 20 रुपये प्रति किलोमीटर व एडवांश लाइफ स्पोर्ट के लिए 40 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के मोहल्ला मसानी के सुभाषचंद्र ने बताया कि उनके पिताजी को अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अधिक परेशानी होने के कारण उन्हें रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद जल्दबाजी में एक एंबुलेंस गाड़ी किराए पर ली। जब रेवाड़ी अस्पताल में पहुंचने के बाद किराया पूछा तो 5 हजार रुपये बताया गया। जब चालक से रशीद मांगी गई तो उसने मना कर दिया। जब ज्यादा दबाव बनाया तो चालक ने 5 हजार रुपये की रशीद बनाकर थमा दी। महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है।
पीड़ित मनीष सैनी ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके पिता को सीने में दर्द की शिकायत होने पर निजी अस्पताल में दिखाया था। अधिक परेशानी होने पर निजी अस्पताल द्वारा एंबुलेंस की भी व्यवस्था कर दी गई। 50 रुपये प्रति किलोमीटर किराया वसूल किया गया। निजी अस्पताल संचालक व एंबुुलेंस के चालक मिलकर लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
एंबुलेंस चालक जितेंद्र ने बताया कि आईसीयू एंबुलेंस का चार्ज 40 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से लिया जाता है। इस गाड़ी में वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, सेक्शन मशीन, इंफ्यजन पंप सहित अन्य जीवन रक्षक उपकरण होते हैं। जबकि ऑक्सीजन एंबुलेंस का 20 रुपये के हिसाब से किराया लिया जाता है।
अधिक किराया वसूलने की अगर उनके पास कोई शिकायत आती है तो जांच की जाती है। जांच के बाद यदि आरोप तय होता है तो विभाग के नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाती है। - डॉ. कंवर सिंह चौहान, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें