फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्ति पर श्रमिकों के लिए आयोजित किया प्रसादम उत्सव

Tue, 29 Jul 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 1 श्रमिकों को परशुराम चौक पर अल्पाहार करवाते अभय सिंह व ट्रस्ट के सदस्य।स्रोत ट्रस्ट
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल के तत्वावधान में मंगलवार सुबह स्थानीय श्री परशुराम चौक पर प्रसादम उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा एवं प्रकल्प संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि अकबरपुर स्कूल के हिंदी प्रवक्ता अभय सिंह यादव ने अपनी सेवानिवृत्ति पर श्रमिक भाई बहनों के साथ खुशियां साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी पवन यादव और सत्यवीर सिंह सिंघाना ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि खुशियां हमेशा बांटने से बढ़ती हैं। डॉ. जितेंद्र भारद्वाज और भीमसेन शर्मा ने कहा कि खुशी के साथ खिलाया भोजन उत्कृष्ट श्रेणी का पुण्य कार्य माना जाता है।
विज्ञापन

अजय कुमार झाड़ोलिया ने कहा कि प्रसादम उत्सव का रूप वास्तव में उत्सवधर्मी प्रकल्प है। पवन यादव और नवीन गुप्ता ने कहा कि प्रसादम उत्सव सेवा का बेहतरीन प्रयास है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह मुख्य अध्यापक, सतवीर सिंह, नवदीप यादव, संजीव यादव, कौशल्या देवी, दिनेश शर्मा आदि , पवन यादव, नवीन गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज, नरोत्तम सोनी, अजय शर्मा, हर्ष यादव और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें