नारनौल। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मीचंद गुप्ता ने मंडल के जिला महासचिव संदीप नूनीवाला को हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया है।
संदीप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर विश्वास करके हरियाणा व्यापार मंडल के संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह हरियाणा व्यापार मंडल को मजबूत बनाने का काम करेंगे। किराना मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान और नगर पार्षद सुदर्शन बंसल, प्लाईवुड एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश अग्रवाल, पुस्तक विक्रेता संघ के प्रधान नरेश गोगिया, मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत अरोड़ा, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रवि गर्ग, सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सीताराम सर्राफ आदि ने बधाई दी। संवाद