महेंद्रगढ़। मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य प्रदीप कुमार और भूगोल प्रवक्ता शीला शर्मा के नेतृत्व में टोक्यो ओलंपिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय के प्रेस प्रवक्ता सतेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व विद्यार्थियों की टोक्यो ओलंपिक खेल से संबंधित ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें से टॉप 24 विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए चुना गया। कुल छह टीमें बनाई गई। जिसमें प्रमोद और प्रवीण की टीम ने प्रथम, खुशबू और गौरी की टीम ने द्वितीय और ललीता व भाविका की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन सतन सिंह ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बौद्घिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका स्कूल के चेयरमैन सतन सिंह और रसायन प्रवक्ता वीरेंद्र यादव ने निभाई तथा स्कोरर की भूमिका में रीना यादव ने निभाई।