सब्जी मंडी रोड पर पुलिस द्वारा पकड़े गए पटाखों को पिकअप में डालते कर्मचारी-
- फोटो : Narnol
महेेंद्रगढ़। दिवाली पर्व पर अवैध पटाखा व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों द्वारा आए दिन छापेमारी की जा रही है। शहर के एक निजी दुकान पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटाखों का जखीरा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सब्जी मंडी रोड स्थित एक निजी दुकान के पर बने गोदाम में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम दोपहर करीब एक बजे शहर के सब्जी मंडी रोड स्थित एक दुकान के ऊपर बने गोदाम पर जांच के लिए पहुंची तो अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे रखे थे। टीम ने पटाखों के जखीरे को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
पुलिस टीम दो गाड़ियों में पटाखों को भरकर थाने लेकर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पटाखों का वजन एवं अन्य प्रकार की जांच की जा रही थी। शनिवार दोपहर एक बजे पुलिस टीम एसआई राजेश की देखरेख में शहर के सब्जी मंडी रोड पर पहुंची। टीम द्वारा पटाखों के पैकेटों को कैरेट में डालकर गोदाम ने नीचे उतारकर गाड़ी में डाला गया तथा उसे थाने पहुंचाया। पुलिस ने पटाखों को अपने कब्जे में लेकर एक पिकअप व एक बुलेरो को भर कर थाने में पहुंचाया।
- वर्जन:
मुखबीर की सूचना के आधार पर छापा मारा गया था। छापे में अवैध पटाखे बरामद कर कब्जे में लिए गए हैं। जांच के उपरांत मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है। - जांच अधिकारी, एसआई राजेश कुमार