फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दो जिलों के 20 किसानों को बताई संरक्षित पॉली हाउस में खेती की विधि

विज्ञापन
बागवानी एकत्रित विकास केंद्र में किसान प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर किसान व अधिकारी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में शुक्रवार को पांच दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में भाग ले रहे दो जिलों के 20 किसानों को संरक्षित खेती, नेट हाउस और पॉली हाउस में खेती करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार यादव, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. अंकुश यादव, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. नरेंद्र, डॉ. पूनम, डॉ. अशोक, बागवानी स्टाफ एवं प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले किसान मौजूद रहे। बागवानी स्कीमों में आवेदन करने के बारे में परियोजना अधिकारी डॉ प्रेम कुमार यादव ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस पांच दिवसीय शिविर में हुई गतिविधियों के बारे में बताया। साप्ताहिक शिविर हर माह एकीकृत बागवानी विकास केंद्र द्वारा समय-समय पर आयोजित करवाए जाएंगे। इसमें भाग लेने के लिए किसान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें