फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से जोहड़ में जाने वाली पाइप लाइन टूटी, भूमि कटाव से किसान को हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। सरकार की जोहड़ को नहर से जोड़ने की योजना बेगपुर के किसान के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नहर से जोहड़ में जाने वाली पाइप लाइन टूटने के कारण किसान के खेत में भूमि कटाव शुरू हो गया है। इससे किसान परेशान हैं। विभाग को अवगत करवाने के बाद भी पाइप लाइन को जोड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

गांव बेगपुर निवासी रामफल ने बताया कि गांव के जोहड़ को पानी से भरने के लिए नहर से पाइप लाइन बिछाकर जोड़ा गया था। साथ ही बिजली निगम की ओर से बिजली के पोल लगाए गए थे। नहर से जोड़ी गई पाइपलाइन को उसकी कृषि भूमि के साथ से गुजारा गया है। वहीं बिजली के पोल भी खेत में लगाए गए थे लेकिन पोल सही प्रकार से नहीं लगाने के कारण वे गिर गए हैं। बरसात के कारण खेत में पोल के साथ गड्ढे बन गए।
उन्हीं गड्ढों के कारण नहर की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण उसके खेत में भूमि कटाव हो गया। किसान का कहना है कि अधिक गहरे गड्ढे होने के कारण कृषि भूमि में खेती भी नहीं की जा सकती। इसके लिए बिजली निगम व खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया था लेकिन समस्या जस की तस है। नहरी पानी भी चालू रहने के कारण खेत में लगातार भूमि कटाव होता जा रहा है इसको लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें