फोटो संख्या:83-कनीना के मोहनपुर मोड पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक--संवाद
कनीना। मोहनपुर मोड़ से नारनौल सड़क मार्ग पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में मोहनपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि वीरवार देर रात वह अंकित के साथ बाइक पर अपने गांव आ रहे थे। जब वह कनीना से मोहनपुर मोड़ पर एक निजी स्कूल के पास के पहुंचे, तो सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहनपुर निवासी 18 वर्षीय अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस डायल 112 ने दोनों को नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया व घायल प्रदीप को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।