निजामपुर। गांव नापला निवासी महावीर बीती रात मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
जीआरपी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि बीती रात्रि सूचना मिली थी कि गांव नापला के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव की पहचान नापला निवासी महाबीर के रूप में की। महाबीर के परिजनों ने बताया कि महाबीर गांव नारहेड़ी में अपने परिचित से मिलने के बाद घर आ रहा था। रात के समय ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के एक लड़का व एक लड़की है। संवाद