फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव हत्याकांड मामले में एक ओर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गौरव हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कनीना थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया आरोपी घटना के समय वारदात को वीडियो बना रहा था। महेंद्रगढ़ में कनीना क्षेत्र के गांव मालड़ा के नहर के पास होटल में 9 अक्तूबर को दिन के समय एक युवक की लाठी डंडों से घायल कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने सेहलंग वासी संदीप को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने बवाना गांव के एक युवक को लाठी डंडों से पीटा था। ज्यादा चोटों की वजह से पीड़ित युवक ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
जांच के दौरान अब तक पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई थी। मामले में आरोपियों की छानबीन करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें