फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव लावन-मालड़ा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही बाइक सवार पड़ोसी थे। घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोनू व सोनू अपने बड़े भाई राजकुमार की शादी का कार्ड बांटने के लिए महेंद्रगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान गांव लावन-मालड़ा के बीच सामने से आ रही तेज गति की बाइक सवार ने मोनू की बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार की पहचान गांव मालडा निवासी सचिन की हुई। दोनों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मोनू का मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन की गंभीर हालत को देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया तथा सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दिया।
खुशी बदली मातम में:
मोनू का सबसे बड़े भाई राजकुमार का 30 अगस्त को शादी प्रस्तावित है। रविवार को उसका लगन का कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदार एकत्रित हुए थे, मांगलिक गीत गाए जा रहे थे। घर में मिठाई बनाने के लिए हलवाई लगे हुए थे। रात को अचानक मोनू की मौत की सूचना मिली तो सारी खुशियां मातम में बदल गई। मांगलिक गीत की जगह लोगों की आंखों में आंसु नहीं रुक रहे थे। मृतक मोनू भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें