फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। रेवाड़ी फुलेरा रेलवे लाइन पर गांव उनींदा के समीप इलैक्ट्रॉनिक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर गांव उनींदा निवासी दलीप (25 वर्षीय) युवक इलैक्ट्रॉनिक रेलवे लाइन के पास से गुजर रहा था। अचानक आई गाड़ी के कारण वह चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस टीम ने मृतक के शव का शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इत्तेफाकिया कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें