नांगल चौधरी हाइवे पर गांव कांवी मोड पर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल-जयपुर हाइवे पर गांव कांवी के नजदीक मोड़ पर हुुई सड़क दुर्घटना में हिसार डिपो की रोडवेज बस, ट्रैक्टर व एक कैंटर आपस में टकरा गए। इसमें हादसे में रोडवेज बस पलट गई गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। बस में कुल 30-35 सवारी थी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा: कर्मचारियों ने दिवाली से पहले मांगा वेतन, सर्व कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखा पत्र
नारनौल बस डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हिसार डिपो की रोडवेज बस मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर से लेकर नारनौल की तरफ आ रही थी। रोडवेज बस में 30-35 के करीब सवारी बैठी थी। रोडवेज बस के आगे बाजरे से भरा ट्रैक्टर चल रहा था तथा पीछे एक कैंटर गाड़ी चल रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार रोडवेज बस के आगे लग गई। इस पर रोडवेज बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसमें बस का संतुलन बिगड़ गया।
टक्कर लगने से पलटी बाजरे से भरी ट्रॉली।
बस चालक कुछ समझ पाता तब तक बस पलट चुकी थी। इसी दौरान कैंटर और ट्रैक्टर टकरा गए। इसमें ट्रैक्टर-ट्राली में रखे बाजरे में बैग सड़क पर गिर गए। वहीं कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान निजामपुर चौकी प्रभारी एसआई महावीर सिंह किसी कार्य से नारनौल तरफ आ रहे थे। उन्होंने हादसा देखकर अपनी गाड़ी रोकी और घटना के बारे में जानकारी ली। चौकी प्रभारी महावीर सिंह के अनुसार इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।