फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 1 किलो 110 ग्राम गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना पुलिस ने नारकोटिक्स की पुलिस टीम के साथ मिलकर वीरवार को मोहल्ला संघीवाड़ा में छापेमारी करके अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1 किलोग्राम 110 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ शहर थाना नारनौल में एनडीपीएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स की टीम के साथ मोहल्ला संघीवाड़ा में छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा और उसकी तलाशी ली। उसके पास से 1 किलो ग्राम 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। वहीं 2010 रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़ा गया व्यक्ति मोहल्ला संघीवाड़ा निवासी नरेश कुमार है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले में किसी भी प्रकार के अवैध नशे के पदार्थ का कारोबार सहन नहीं किया जाएगा। अवैध नशीले पदार्थ का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीरवार को मोहल्ला संघीवाड़ा के एक व्यक्ति को 1 किलोग्राम 110 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के समय सूचना मिली थी नरेश कुमार मोहल्ला संघीवाड़ा गली में गांजा लिए खड़ा है।
अगर तुरंत रेड की जाए तो आरोपित को रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने बताये हुए स्थान पर रेड की तो वहां पर एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए हुए खड़ा था। पुलिस ने उसको पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेश बताया तथा थैले की तलाशी लेने पर 1 किलोग्राम 110 ग्राम गांजा और 2010 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ गांजे को कब्जे में ले लिया और आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

- वर्जन
शहर थाना पुलिस अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। किसी भी सूरत में शहर में नशे का कारोबार नहीं पनपने दिया जाएगा। पुलिस सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करती है। वीरवार को पकड़े गए व्यक्ति से 1 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज किया गया है।- एएसआई कृपाल सिंह, शहर थाना प्रभारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें