फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 दिन बाद एक बार फिर से जिला कोरोनामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एक बार फिर से कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में 31 दिसंबर 2021 को तीन कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही तीसरी लहर के मामले सामने आए थे। जिसके बाद लगातार कोरोना संक्रमित मामले आ रहे थे। मगर कुछ दिनों से जिले में कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वीरवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित बचा था, वह भी शुक्रवार को ठीक हो गया। इस प्रकार जिला 85 दिन बाद कोरोना मुक्त हो गया। तीसरी लहर में कोरोना की वजह से 10 लोगों को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार को कोई नया कोरोना संक्रमित केस नहीं आया। अब जिले में कोरोना संक्रमण का कोई सक्रिय केस नहीं है। अब तक जिले में 164 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। जिले में 25 मार्च तक 249743 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 115143 लोगों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए अब तक जिले से 549265 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1422 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें