फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ करने पर युवकों ने की पुलिस के साथ मारपिटाई, फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस होमगार्ड के साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एचसी अनिल कुमार, होमगार्ड रवींद्र कुमार व होमगार्ड हेमपुष्प शुक्रवार रात्रि को सरकारी गाड़ी से गश्त के दौरान खासपुर से सीहमा की तरफ जा रहे थे। खासपुर से निकलते ही शराब के ठेके के पास दो युवक मोटरसाइकिल लेकर खड़े हुए थे। वहां खड़े रहने का कारण पूछा व घर जाने के लिए कहा गया। इस पर उक्त युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपिटाई करने लगे। इसमें होमगार्ड रवींद्र की वर्दी फाड़ दी गई। वहीं गाड़ी के शीशे को ईंट मारकर तोड़ दिया। मुश्किल से युवकों को काबू कर उनका नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम राकेश व दूसरे ने सोनू निवासी खासपुर बताया। उक्त युवकों ने ड्यूटी के दौरान उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की व सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। वहीं एक कर्मचारी की वर्दी फाड़ दी। इसकी शिकायत फैजाबाद पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें