फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विद्यार्थी लोगों की सेवा का ले सकेंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारत सरकार द्वारा आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना को प्रदेश के पहले भारत स्काउट एंड गाइड्स प्रशिक्षण शिविर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्थान को यह जिम्मेदारी मिलने पर प्रबंधन ने प्रदेश व केंद्र सरकार का आभार जताया है। अब युवा विपरीत परिस्थितियों लोगों की सेवा एवं सहयोग का प्रशिक्षण ले सकेंगे। सेंटर पर समय-समय पर शिविर लगाकर आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, गुुणवत्ता विकास, बौद्धिक क्षमता का विकास सहित अनेक प्रकार के प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों को सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त यह विद्यार्थी आपदा के समय लोगों के सहयोग, सेवा एवं समाजहित से जुड़े कार्यों में अपनी मुख्य भूमिका निभा सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के स्काउट मास्टर डॉ. दीपक रोहिल्ला ने बताया कि पिछले दिनों स्टेट ट्रेनिंग कमिशन के तहत आरपीएस कॉलेज से चार दिन का शिविर तारादेवी शिमला में लगा था जिसमें 12 विद्यार्थियों का चयन शिविर के लिए हुआ था। एक ही कालेज से 12 विद्यार्थियों के चयन को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने आरपीएस डिग्री कॉलेज को भारत स्काउट एंड गाइड्स के ट्रेनिंग सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बता दें कि भारत स्काउट एंड गाइड्स के प्रशिक्षण के लिए प्रदेशभर में पहला सेंटर होगा। सरकार के इस सराहनीय कदम के लिए आरपीएस कॉलेज के फाउंडर निदेशक डॉ. ओपी यादव, चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, सीईओ मनीष राव के साथ क्षेत्र के शिक्षाविदों, समाजसेवियों, कॉलेज निदेशक डॉ. महेश यादव, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव, प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कादयान, डीन डॉ. यशपाल शर्मा व सभी शिक्षकों ने सराहनीय कदम बताया व सरकार का आभार जताया।
----------
- आपदा के समय युवा कर सकेंगे जन सहयोग:
आरपीएस कालेज के संस्थापक निदेशक डॉ. ओपी यादव ने कहा कि यह जिला के लिए गर्व की बात है। इससे पूर्व स्टाउट गाइड्स के प्रशिक्षण के लिए क्षेत्र के विद्यार्थियों को देश के अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता था लेकिन अब यह प्रशिक्षण उनको अपने घरद्वार पर ही मिलने लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में जिला देशभर में विशेष स्थान रखता है ऐसे में यह प्रशिक्षण केंद्र विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें