फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली नगरपालिका के पांच वार्डों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शुक्रवार को किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीटीएम के निर्देशन पर होने वाले चुनाव को लेकर तहसीलदार राजेश कुमार, कानूनगो राज्यपाल यादव, बीडीपीओ धर्मवीर यादव, सचिव प्रदीप, कनिष्ठ अभियंता मनीष यादव व क्लर्क अजीत सिंह ने तहसील भवन, बीडीपीओ, पीजी कालेज, व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का निरीक्षण किया। तहसीलदार राजेश कुमार टीम के साथ बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। बीडीपीओ कार्यालय में तीन चुनाव बूथ तय किए। एक बूथ पीजी कॉलेज व एक बूथ सीनियर सेकेंडरी में तय किया गया। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए कई चीजों का ध्यान रखा जाता है। चुनाव स्थान अधिक दूरी पर न हो। चुनाव स्थान में पहुंचने के लिए कोई परेशानी न आये। अधिक भीड़ एक स्थान पर एकत्रित न हो सके। चुनाव स्थान में पहुंचने वाला रास्ता तथा निकासी रास्ता बहुत जरूरी है। चुनाव स्थान तय कर दिए गये है। चुनाव में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन सुबह 11 से 3 बजे तक दाखिल किए जाएंगे।
गौरतलब है कि अटेली नगरपालिका के पांच पार्षदों को लगातार बैठक में न पहुंचने से पद मुक्त कर दिया गया था। उनके स्थान पर अब दोबारा से पांच वार्डों के चुनाव करवाये जा रहे है। 11 वार्ड वाली नगरपालिका अटेली के चेयरमैन के लिए यह चुनाव अहम माने जा रहे है, क्योंकि चेयरमैन के खिलाफ वर्तमान 6 पार्षदों वाली नगरपालिका में चार पार्षदों ने अविश्वास लाने के लिए जिला उपायुक्त को शपथ पत्र दिए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें