फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ED की रेड: नारनौल में छह जगह की छोपमारी; गैंगस्टर, क्रशर मालिक व शराब कारोबारी के घर पहुंची टीम

Tue, 05 Dec 2023 02:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में चार जगहों पर ईडी की छापेमारी का मामला सामने आया है। इसमें गैंगस्टर, क्रशर मालिक, शराब कारोबारी व एक अन्य व्यक्ति का घर शामिल है, जहां जांच के लिए टीम पहुंची है।
विज्ञापन
नारनौल में प्रवर्तन निदेशालय की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के 5 सहयोगियों के साथ उसके घर पर भी जांच कर रही है। इससे पहले भी दो बार एनआईए ने बीते दस माह में उसके गांव मोहनपुर व उसके साले के घर पर जांच कर चुकी है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह टीम हुडा सेक्टर के विनीत चौधरी, गहली के शेर सिंह उर्फ हैपी, रामपुरा के नरेश उर्फ नरसी सरपंच, गुरुनानकपुरा के अंकुश गोयल, केशव नगर में गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के रिश्तेदार व मोहनपुर में गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के निवास पर सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक जांच में जुटी हुई है और अभी भी जांच चल रही है।

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय की टीम किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है। इस दौरान टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी आए है। बता दें कि टीम की छापेमारी के बारे में स्थानीय पुलिस को भी नहीं पता था। ईडी ने जिन व्यक्तियों के घर पर छापेमारी की है, उनमें ज्यादातर शराब कारोबारी, माइनिंग में सहयोगी व उसके एक रिश्तेदार के घर शामिल है। 
विज्ञापन


जिले में 10 माह में तीसरी छापेमारी

  • नारनौल क्षेत्र के 21 फरवरी 2023 को पहली एनआईए की टीम ने गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू व उसके साले के घर पर छापेमारी की थी।
  • एनआईए टीम 4 मार्च को दोबारा नारनौल पहुंची थी। इस दौरान टीम ने गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के रिश्तेदारों के नाम उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति के कागजात ले गई थी।
  • 5 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 6 जगह पर गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के गांव व उनके सहयोगियों के घर पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें