महेंद्रगढ़/कनीना। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों को लेकर सोमवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई। सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए चार उम्मीद्वार, उप प्रधान के लिए एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। अब बार चुनाव के लिए प्रधान पद के लिए तीन, उप प्रधान के लिए दो, सचिव के लिए दो उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं, जबकि सहसचिव व खजांची के लिए एक-एक पद होने से उन्हें निर्विरोध चुने गए।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट दलबीर सिंह शेखावत व एआरओ एडवोकेट आलोक खैरवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए 15 दिसंबर को चुनाव करवाने निश्चित किए गए हैं। सोमवार को बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर बार प्रधान के लिए रविंद्र सिंह, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह, मुकेश बाघोतिया ने नामांकन वापस ले लिया है। वहीं उपप्रधान पद के लिए अनिल बंसल ने नामांकन वापस ले लिया। अब बार प्रधान के लिए बंशीलाल, प्रेमराज, राजीव, उप प्रधान पद के लिए चंद्रदीप भरगड़, नवीन कुमार, सचिव पद के लिए अशोक कुमार और सत्यवीर बुडिनिया मैदान में डटे हुए हैं।
वहीं सहसचिव अमर सिंह, खजांची योगेंद्र कुमार को निर्विरोध चयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए सात, उप प्रधान के लिए तीन, सचिव के लिए दो तथा सहसचिव व खजांची के लिए एक-एक पद के लिए नामांकन जमा करवाया था। उन्होंने बताया कि प्रधान, उप प्रधान, सचिव के लिए 15 दिसंबर को चुनाव करवाया जाना है। चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों को उसी दिन शाम चार बजे चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 15 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा तथा मतदान के उपरांत मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की दी जाएगी।
सोमवार को नामांकन के लिए आखिरी दिन था
कनीना बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार का दिन नामांकन के लिए आखिरी दिन था। इस दौरान प्रधान पद के साथ दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया। कनीना बार के मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन कनीना की कार्यकारिणी के चुनाव 15 दिसंबर को होने है। सोमवार को नामांकन के लिए आखिरी दिन था। आखिरी दिन उप प्रधान पद पर सुनील ककराला, सचिव पद पर संदीप यादव सेहलंग, सह सचिव पद के लिए भागीरथ यादव, खजांची पद के लिए बबीता चौहान को निर्विरोध चुना गया है, जबकि प्रधान पद के लिए संदीप यादव कनीना, सतीश ढाणा, राकेश मानपुरा, सुनील रामबास अखिल अग्रवाल ओमप्रकाश रामबास व रमेश कौशिक ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को 11 बजे से तीन बजे के मध्यम नामांकनों की छंटनी की जाएगी। छंटनी उपरांत 6 दिसंबर को तीन बजे तक नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को नामांकन वापसी का समय दिया है। नामांकन वापसी उपरांत चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों की सूची 7 दिसंबर को जारी करके मुख्य बोर्ड पर चस्पा दिया जाएगा।