फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राहमण सभा में नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों को किया सम्मानित, चेयरमैन बोले मिलकर करेंगे शहर का विकास

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- परशुराम भवन महेंद्रगढ़ में नवनियुक्त नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी व पूर्व शिक्षामं - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं नगर पार्षद शहर के विकास को गति प्रदान करेंगे। सभी नगर पार्षद और चेयरमैन समाज सेवा से जुड़े हैं। प्रदेश सरकार भी महेंद्रगढ़ के विकास में धन का अभाव नहीं रहने देगी। यह विचार पूर्व शिक्षामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रामबिलास शर्मा ने ब्राह्मण सभा के परशुराम भवन में नव निर्वाचित चेयरमैन रमेश सैनी व पार्षदों के सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य ने बताया कि हमने नगर के विकास को मिलजुल कर करवाने के लिए नगर पार्षदों का सम्मान समारोह किया गया है। यह एक प्रकार का सभी पार्षदों और चेयरमैन का मिलन समारोह भी है। शहर के सभी नगर पार्षद एवं चेयरमैनने एकजुट होकर शहर के विकास को नई गति के साथ आगे बढ़ाने की बात कही है। कार्यक्रम में प्रो. रामबिलास शर्मा को ब्राह्मण सभा द्वारा विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रो. रामबिलास शर्मा और रमेश सैनी ने ब्राह्मण सभा को 51 -51 हजार रुपये, नगर पार्षद अशोक सैनी ने 21000 रुपये एवं अन्य कई पार्षदों ने भी ब्राह्मण सभा को अपने कोष से आर्थिक सहयोग दिया।
शहर के नव निर्वाचित चेयरमैन रमेश सैनी ने कहा शहर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। शहरवासियों की बड़ी और छोटी समस्याओं से वाकिफ हूं। प्राथमिकता के आधार पर सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य शुरू कर दूंगा। सरकार से भी हमें भरसक सहायता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम का मंच संचालन ब्राह्मण सभा के सचिव मनोज गौतम ने किया। इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के एडवोकेट राकेश मेहता और मंजू वैद्य को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रमेश शर्मा, मनोज गौतम, सुरेश शर्मा, विश्वनाथ मिश्रा, सागरमल, संतलाल शर्मा, विजय भारद्वाज, प्रो. विनोद शर्मा, सूर्य प्रकाश कौशिक, राजेश दिल्लीवान, कैलाश शास्त्री, पवन भारद्वाज, नरेश जोशी, सुशील बिढाट, अमित मिश्रा, मुकेश लावणिया, हरिसिंह यादव, प्राचार्य रमेश टांक, ओमपाल सिंह ठेकेदार, नरेंद्र प्राचार्य, ओम प्रकाश सैनी, महाशय रविदत्त, पवन शर्मा, राजेश झाड़ली, दयाशंकर तिवारी, चेतन गौड़, कुलदीप शर्मा, प्रमोद शास्त्री, दिनेश शर्मा, नरेश शर्मा और मामन चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें