फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तेंदुआ आने की अफवाह से रात भर नहीं सोये लोग

Mon, 12 Dec 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
leopard file image
विज्ञापन
नारनौल के  गांव मढाणा में आए तेंदुए के बाद क्षेत्र में रोज तेंदुए को लेकर नित नई अफवाहें फैलती जा रही है। रविवार रात को शहर के पुरानी मंडी क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की अफवाह जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद पुरानी मंडी व आस-पास के लोगों ने अपनी पूरी रात तेंदुए की तलाश में जागकर बिता दी।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को भी दी। जिसके बाद रात को एसएचओ साधूराम व वन विभाग की गुरुग्राम से आई टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर तेंदुए की तलाश में जुटी रही। वहीं सोमवार सायं को गांव मांदी में तेंदुआ आने की अफवाह फैल गई। जिससे गांव मांदी के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

शुक्रवार सायं को करीब दो बजे गांव मंढाणा में कुछ महिलाओं एक जंगली जानवर को देखा था। इसकी सूचना उन्होंने कुछ ग्रामीणों को दी थी। ग्रामीण जानवर की तलाश में खानपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर व नहर के पास गए। जहां पर उन्हें जानवर दिखाई दिया। इस पर वे वापस लौटकर आ गए और उन्हें इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों व सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने देर रात तक गांव मढाणा में जानवर की तलाशी ली। इस बीच ग्रामीणों के शोर के कारण जानवर बाहर निकल आया और उसने तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने जानवर के तेंदुए होने की पुष्टि की तथा शुक्रवार व शनिवार को पुलिस प्रशासन व वन विभाग की टीम तलाश करती रही, लेकिन तेंदुआ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


शनिवार को फैलने लगी शहर में आने की अफवाहें
मंढाणा गांव नारनौल से करीब आठ किलोमीटर दूर है, वहीं शहर का कंडियावाला मंदिर भी मंढाणा के रास्ते में ही स्थित है। इसके बाद लोगों ने अफवाह फैलाई की तेंदुआ मंढाणा से मंदिर की ओर आ गया है। इस अफवाह का दौरा रविवार तक चला, वहीं रविवार रात को अफवाह फैली की तेंदुआ पुरानी मंडी व जल महल की ओर देखा गया है।

अफवाह के बाद रात भर नहीं सो पाए लोग
पुरानी मंडी शहर के दक्षिण छोर पर स्थित है। यहां पर तिजा वाली पहाड़ी व जल महल का सुनसान जंगली क्षेत्र भी है। जिसके चलते लोगों को अफवाह सही लगने लगी और रविवार रात को जल महल के पास व तिजा वाली पहाड़ी क्षेत्र में रात भर पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ लोग खाक छानते रहे, मगर तेंदुआ कही नहीं मिला। इसके कारण पुरानी मंडी व आस-पास के लोग रात भर सो नहीं पाए।

सोमवार को फैली मांदी में आने की अफवाह
जलमहल व मंढाणा गांव के साथ ही मांदी गांव लगता है। इसके कारण मांदी गांव के लोगों में यह दहशत हो गई कि जलमहल या मंढाणा की ओर से तेंदुआ इस ओर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें