आयुष्मान कार्ड बनाने संबंध में बैठक लेते सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार।
- फोटो : Narnol
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े जिले के सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में बैठक की। बैठक में निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने संबंध में जानकारी ली। सिविल सर्जन ने गांवों में कैंप लगाकर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 1 लाख 10 हजार आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके है। एसइसीसी-2011 के अनुसार जिले में अब तक लगभग 53 प्रतिशत लाभार्थी कार्ड बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। वहीं अब तक लाभार्थियों को 4.5 करोड़ से अधिक का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को योजना के प्रचार-प्रसार व बड़े गांवों जहां योजना के लाभार्थी अधिक है वहां आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाकर कार्ड बनवाएं ताकि लाभार्थी योजना का लाभ ले सकें। निजी अस्पतालों के प्रबंधकों की ओर से आश्वासन दिया गया कि वे योजना के प्रचार-प्रसार व आयुष्मान कार्ड बनाने में विभाग का पूर्ण सहयोग करेंगे। बैठक में डॉ. ओपी यादव, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. उमेश गुप्ता, डॉ. ईमरान खान व डॉ. सुरेंद्र व निजी अस्पतालों के प्रबंधक व आयुष्मान मित्र मौजूद रहे।