निजामपुर-डाबला के बीच रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो र्गई। रेलवे पुलिस ने नागरिक अस्पताल नारनौल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
रेलवे पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार गांव नांगल दुर्गू निवासी महीपाल साढ़े तीन बजे निजामपुर-डाबला के बीच किलोमीटर नंबर 69 रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार था और उसकी कई वर्ष दवाई चल रही थी। मृतक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं।