फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध में रहने वाले युवक की महिला के पति ने की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल रोड गांव मोहनपुर के पास रविवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान मनीष राजस्थान का रहने वाला था और फिलहाल नांगल चौधरी में एक महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह जिस महिला के साथ रहता था, उसके पति ने अपने साथी की साथ मिलकर उसकी हत्या की है। महिला कि शिकायत पर पुलिस ने विजय और बलवंत उर्फ योगी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 15 साल पहले पानेडा निवासी विजय के साथ उसकी शादी हुई थी। जिससे उसे 11 वर्ष की लड़की व 9 साल का लड़का है। विजय उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता था। जिस वजह से पिछले 4 साल से वह अपने बच्चों के साथ नांगल चौधरी आकर रहने लगी। यहां उसकी दोस्ती मनीष से हो गई। कुछ समय बाद से वह मनीष के साथ बच्चों सहित सहमति संबंध बनाकर रहने लगी। महिला ने बताया कि रामपुरा निवासी बल्लू उर्फ बलवंत योगी उसे बहन मानता था और उसका भी घर आना जाना था। पिछले तीन चार दिनों उसका पति विजय व बल्लू उर्फ बलवंत योगी पिछले 3-4 दिन से उसके घर आ रहे थे। उसने संदेह जताया कि इन दोनों ने मिलकर ही मनीष को मारा है। उसने बताया कि रविवार को विजय व बल्लू घर पर आये व मनीष को कुछ बात करने के लिए घर से बाहर ले गए। रात भर इंतजार करने के बाद भी मनीष घर नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि मोहनपुर के पास के मनीष का शव मिला है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर हत्या आरोप में पानेडा निवासी विजय व रामपुरा निवासी बलवंत उर्फ बल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करेगी। -श्योताज सिंह, सब इंस्पेक्टर नांगल चौधरी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें