फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की किल्लत, थाने में बुलाकर किसानों को बांटा टोकन

विज्ञापन
कनीना में खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़- - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। किसानों की डीएपी खाद को लेकर परेशानियां थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शनिवार को कनीना केंद्र पर किसानों का हंगामा होने के बाद थाना प्रभारी ने थाने में किसानों को टोकन दिए। कनीना केंद्र पर किसानों के हंगामे के बाद चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने टोकन अपने पास लेकर थाने में बुलाकर किसानों को वितरण किए। किसान रामसिंह, सोमदेव, राजेंद्र, ओमकार, सरोज, काशीराम, पूजा ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी मिलीभगत कर अपने चहेतों को पहले खाद दिला रहे हैं। वितरण की सही व्यवस्था नहीं होने से नाराज किसानों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं दौंगड़ा अहीर में दौंगड़ा अहीर कोऑपरेटिव सोसायटी में डीएपी खाद के लिए लाइन में लगने को लेकर किसानों में विवाद हो गया। उसके बाद 112 नंबर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की उपस्थिति में किसानों ने व्यवस्था बनाते हुए एक रजिस्टर में लोगों के नंबर लिखने शुरू किए। उसके बाद पुलिस के सहयोग से खाद किसानों को वितरित किया गया। सोसायटी के प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को खाद के 500 बैग आए थे। सुबह 6 बजे खाद के लिए लाइन में लगी महिलाओं को दोपहर 12 बजे टोकन दिया गया। लाइन लग रहीं महिलाओं ने खाद की कमी को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें