फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखा प्रकरण : धरने पर बैठे दुकानदारों का आरोप अब कोई नेता भी नहीं कर रहा सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका और प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को सांकेतिक भूूख हड़ताल के तीसरे दिन दुकानदार सुभाषचंद व बुधराम बैठे।
विज्ञापन

दीपक यादव, राधेश्याम, सतीश, बहादुर, गणेशीलाल, रतिराम, नरेश, प्रेमलता, सुंदरलाल, धर्मबीर, जगराम, सुंदरलाल, सुनील कुमार, सुनील जांगड़ा, सतपाल, राजकुमार आदि दुकानदारों ने कहा कि दुकानदार भीषण गर्मी में पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे हैं। नेताओं से लेकर मंत्रियों तक आश्वासन दिए गए, लेकिन अब सभी गायब हैं। उनकी सुध न ही तो सरकार ले रही है और न ही प्रशासन। दुकानदार धरनास्थल पर जल्द ही एक महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।
बता दें कि गत 31 मार्च को नगरपालिका व प्रशासन ने तीन जेसीबी व छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से रेलवे रोड पर 29 खोखे व दुकानों को तोड़ दिया था। यह मामला सीएम दरबार तक पहुंच गया था, जिसके बाद चंडीगढ़ से सीटीपी, डीएमसी महेंद्रगढ़, एसडीएम, एक्सईएन व अन्य अधिकारियों ने नपा कार्यालय में बैठक की थी। बैठक के बाद सीटीपी ने खोखा दुकानदारों संबंधित रिकार्ड को कब्जे में लेकर चंडीगढ़ पहुंचाया था। लेकिन अभी तक सरकार व प्रशासन द्वारा दुकानदारों के लिए कुछ राहत नहीं दी गई है। ऐसे में दुकानदार भी आए दिन आंदोलन तो तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं। शुक्रवार को बाबूलाल यादव कर्मचारी नेता, चंद्रकला खातोद, नवीन राव सहित अनेक संगठनों से जुड़े लोगों ने धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें