फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मकान से आभूषण व नकदी चोरी, केस दर्ज

Sat, 11 May 2024 11:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र में एक बंद मकान से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित घर बंद कर अपनी पत्नी का आपरेशन करवाने के लिए रेवाड़ी गया हुआ था। चोरों ने पीछे से हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के भाई ने फोन कर ताला टूटा होने की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मिर्जापुर निवासी त्रिभुवन शर्मा ने बताया कि उसने गांव में ही ब्यूटी पार्लर की दुकान कर रखी है। 29 अप्रैल को वह अपनी पत्नी का आपरेशन करवाने के लिए रेवाड़ी गया था। शुक्रवार सुबह उसके भाई वेदप्रकाश ने फोन पर बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर पहुंचे तो कमरे के अंदर रखी अलमारी से एक सोने का टीका, दो सोने की नथ, हार, सात चूड़ी चांदी, पाजेब चांदी के छह जोड़ी, तीन अगूंठी सोना व तीन अगूंठी चांदी, चार जोड़ी टोपस सोना, एक जोड़ी झुमके, तीन चांदी का लोकेट सहित 50,000 रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें