लोक निर्माण विश्राम गृह में इनसो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के एक निजी कॉलेज संचालक पर अवैध रूप से प्रैक्टिकल के नाम पर फीस वसूली का आरोप लगाते हुए डीसी को मांगपत्र सौंपकर जांच की गुहार लगाई। इनसो के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुरहावटा ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में इनसो पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक के उपरांत इनसो के पदाधिकारी लघु सचिवालय में डीसी श्यामलाल पूनिया से मिलने पहुंचे। ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
रोहित कुमार ने बताया कि व इस डिग्री कालेज के विद्यार्थी हैं उससे पूरी फीस जमा होने के बावजूद प्रैक्टिकल के नाम पर 2500 रुपये की मांग कालेज प्रशासन द्वारा की गई जो गलत है।
निजी कालेज के प्रबंध निदेशक ने बताया कि इन छात्रों में से महज दो ही कालेज के छात्र हैं। संस्थान पर विद्यार्थियों द्वारा अवैध रूप से फीस वसूलने के आरोप निराधार हैं। कुछ विद्यार्थियों द्वारा तीसरे से पांचवें समेस्टर की नियमित फीस का भी भुगतान नहीं किया गया है। अनावश्यक रूप से दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। फीस जमा कराने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस मौके पर इनसो के जिला उपाध्क्ष प्रदीप देवास, अतुल जांट, विनय डोंगरा अहीर, पूनम, दिव्या, कोमल, नंदनी, पायल, सीना, तन्नु कौशिक सहित सैकड़ों इनसो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।