फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी अवैध खनन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में 7 खनन क्षेत्र लीज पर दिए गए हैं। इन क्षेत्रों के अलावा कहीं भी खनन कार्य नहीं होना चाहिए। इसके लिए अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर कड़ी निगरानी करें। जिला में किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बातें उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ अवैध खनन को लेकर वीडियो कॉंन्फ्रेंस से हुई बैठक के बाद अधिकारियों से कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला में खनन कार्यों के संबंध में मुख्य सचिव को रिपोर्ट देते हुए बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में पिछले वित्त वर्ष में सरकार को लगभग एक अरब 18 करोड़ 51 लाख से अधिक राजस्व मिला है। इस वित्त वर्ष के पहले 3 महीनों में ही करीब 34 करोड़ 54 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। महेंद्रगढ़ में अवैध खनन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कहीं भी इस तरह का कोई मामला दिखाई देता है तो तुरंत संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। जिला महेंद्रगढ़ में पिछले वित्त वर्ष में 143 एफआईआर दर्ज हुई है जबकि इस वित्त वर्ष में अभी तक 28 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पिछले वित्त वर्ष में 215 वाहन जब्त किए गए थे। जबकि इस वित्त वर्ष में अभी तक 49 वाहनों को जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से सख्त है। किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण के मामलों में भी किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पर्यावरण के नियमों की अवहेलना होने पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में तुरंत कार्रवाई की जाए। इस बैठक में एएसपी संदीप कुमार, जिला खनन अधिकारी निरंजन तथा डीएफओ रोहताश सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
इन स्थानों में चल रही है माइनिंग लीज
उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि जिला के गांव मुकुंदपुरा, दोखेरा व रघुनाथपुरा में एक-एक लीज चल रही हैं। वहीं बायल व बखरीजा में दो-दो लीज चल रही हैै। इन सातों जगह पर भी जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। कहीं भी नियमों की अवहेलना होगी तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें