फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में अवैध माइनिंग का मामला: वन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर-ट्राला चढ़ाने का किया प्रयास, केस दर्ज

Wed, 08 May 2024 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में अवैध माइनिंग रोकने के लिए गई ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ने के लिए नजदीक गई तो चालक तुरंत ट्रैक्टर-ट्राली खाली कर तेज गति से विभागीय टीम की तरफ दौड़ाने लगा। विभागीय टीम ने आगे बढ़कर ट्रैक्टर को रुकवाने की कोशिश की तो व्यक्ति ने ट्रैक्टर को नहीं रोका।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के निजामपुर क्षेत्र में बायल अरावली क्षेत्र की अवैध माइनिंग रोकने के लिए गई टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जिसकी वन राजिक अधिकारी द्वारा पुलिस में शिकायत भी दी गई है। पुलिस शिकायत में वन राजिक अधिकारी जय भगवान ने बताया कि उप वन संरक्षक महेंद्रगढ़ के दिशा निर्देशानुसार बायल अरावली क्षेत्र की अवैध माइनिंग रोकने के लिए नांगल चौधरी वन विभाग की टीम गश्त पर थी।

विज्ञापन


इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में पहले से बने एक रास्ते पर पैदल ऊपर की तरफ चढ़ते समय एक व्यक्ति पत्थरों से भरा ट्रैक्टर -ट्राली लेकर आता दिखाई दिया। टीम ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ने के लिए नजदीक गई तो चालक तुरंत ट्रैक्टर-ट्राली खाली कर तेज गति से विभागीय टीम की तरफ दौड़ाने लगा। विभागीय टीम ने आगे बढ़कर ट्रैक्टर को रुकवाने की कोशिश की तो व्यक्ति ने ट्रैक्टर को नहीं रोका तथा विभागीय टीम पर चढ़ाने की संभावना के साथ भागने में सफल हो गया।

विभागीय टीम ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। उसके उपरांत संबंधित वन दरोगा और वन रक्षक ने आस पास के पर्यावरण प्रमियों से दोषी का नाम व पता मालूम किया। जिसके बाद वन विभाग की तरफ से पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें