फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल-रेवाड़ी रोड पर हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, भाई की मौत व बहन गंभीर; पुलिस ने किया मामला दर्ज

Wed, 08 May 2024 02:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल-रेवाड़ी रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया तथा आरती को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर आस्था वाटर पार्क के पास दुर्घटना में भाई की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां युवक की प्राथमिक जांच कर मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के गांव रायपुर अहिरान निवासी 19 वर्षीय अश्विनी अपनी बहन आरती के साथ रेवाड़ी से अपने गांव जा रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान वह नारनौल-रेवाड़ी रोड पर स्थित आस्था वाटर पार्क के समीप पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया तथा आरती को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसका नारनौल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें