फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों की मदद को आगे आए सरकार व प्रशासन तो महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक महिलाएं अपने हुनर को पहचानकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आगे नहीं आएंगी तब तक वे आत्म निर्भर नहीं बन सकती हैं। क्षेत्र की महिलाओं के हाथों में भरपूर हुनर है। वह स्थानीय स्तर पर अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। यह विचार अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत महेंद्रगढ़ कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि सीडीपीओ सरला यादव ने व्यक्त किए। आत्म निर्भर महिला विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में क्षेत्र के अनेक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 22 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उन्नति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा बनारसी देवी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सुनीता बवानियां उपस्थित रही।
विज्ञापन

अपने काम को स्वयं दे पहचान
महिलाएं अपने काम को स्वयं पहचान दें। हर महिला में कुछ न कुछ हुनर जरूर होता है। वे अपने हुनर का प्रयोग आत्म निर्भरता के लिए कर सकती हैं। महिलाएं स्थानीय जरूरतों के हिसाब से उत्पाद तैयार कर बाजार में उतारें जिससे आर्थिक रूप से मजबूत हों।
- सरला यादव, सीडीपीओ।
प्रशासन व सरकार से नहीं मिल रहा प्रोत्साहन
सरकार व स्थानीय प्रशासन अगर इन स्वयं सहायता समूहों की मदद करें जो बड़े स्तर पर महिलाएं आत्म निर्भर बन सकती हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों जैसे अचार, आंवला कैंडी, आमपनाह, जैविक खादों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। लेकिन प्रशासन व सरकार की अनदेखी के चलते यह ग्रुप वृद्धि नहीं कर पाते।
विज्ञापन

-बनारसी देवी, अध्यक्ष, उन्नति स्वयं सहायता समूह।
समूहों की मदद को आगे आए प्रशासन व सरकार
उन्नति स्वयं सहायता समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जाते है लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में यह ग्रुप ग्रोथ नहीं कर पा रहे हैं। प्रशासन व सरकार से बार-बार गुहार के बाद भी मदद नहीं मिल पाती जिसके कारण अनेक समूहों से जुड़ी महिला निराश होकर काम छोड़ देती हैं।
-सुनीता बवानियां।
हाथ की कला बढ़ाएगी आत्मनिर्भता
महिलाओं के लिए प्रशासन द्वारा सिलाई, कढ़ाई, अनाज से उत्पाद बनाना व स्थानीय जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाया जा सकता है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से बाजार भी उपलब्ध कराए जिससे महिलाओं की आय बढ़ेेगी।
-भागवंती देवी, प्रधान, प्रगतिशील महिला ग्रुप।
उत्पादों की बिक्री के लिए उपलब्ध हो बाजार
स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार खाद्य सामग्री की बिक्री के लिए प्रशासन एवं सरकार सहयोग कर बाजार उपलब्ध कराए। बाजार में तैयार उत्पादों की बिक्री कर महिलाएं आय बढ़ा सकती हैं। लेकिन सबसे अधिक चुनौती स्वयं सहायता समूहों के समक्ष आर्थिक रूप से सक्षम की होती है। प्रशासन व सरकार मदद करे तो स्वयं सहायता समुहों के माध्यम से महिलाएं आत्म निर्भर बनेंगी।
-सविता देवी।
तैयार उत्पादों में है शुद्धता
वर्तमान समय में अनेक सहायता समूहों द्वारा बड़े स्तर पर स्थानीय बाजार एवं क्षेत्र में उपलब्ध मौसम सब्जी के हिसाब से अचार, जैम, कैंड़ी, अनाज उत्पाद और आम पनाह आदि तैयार किए जाने वाले उत्पादों में शुद्धता की गारंटी होती है।
-सुषमा, सदस्य, प्रगति स्वयं सहायता समूह।
बाजार उपलब्ध नहीं होने से रुकी ग्रोथ
स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध नहीं होने के कारण यह ग्रोथ नहीं कर पा रहे हैं। लोग भी अपने परिवार को केमिकल युक्त खाद्य सामग्री परोसने की बजाए स्थानीय उत्पादों को प्रमुखता दें जिससे स्वयं सहायता समूहों की आय वृद्धि होगी।
-माया देवी।
सरकारी कार्यक्रमों में लगें उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल
समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए जिला के सरकारी कार्यक्रमों में स्टाल लगाए जाएं। उन स्टालों पर तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए लोगों को भी प्रोत्साहित किया जाए। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समूहों की महिलाओं की आय बढ़ेगी।
-कृष्णा।
सरकार करें मदद
स्वयं सहायता समूहों के लिए योजनाएं तो अनेक बनती है लेकिन जब इनका लाभ लेने के लिए जाते हैं तो कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक हारकर घर बैठ जाते हैं। योजनाओं को धरातल पर भी उतारा जाए अगर सरकार व प्रशासन मदद को आगे आए तो क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
-ममता।
क्षेत्र की महिलाओं के हाथों में हुनर
क्षेत्र की महिलाओं के हाथों में बड़ा हुनर है लेकिन स्थानीय प्रशासन एवं सरकार द्वारा सहयोग न करने के कारण अनेक समूह अपना काम भी बंद कर चुके हैं। सरकार व प्रशासन मदद को आए तो इनके हालात सुधरेंगे।
विज्ञापन

-शकुंतला देवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें