फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित स्थान से बाहर कूड़ा फेंका तो होगा चालान

विज्ञापन
शहर के एक मौहल्ले में कूड़ेदान के बाहर पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। शहर को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से नगर परिषद नारनौल ने कूड़ा डंपिंग के लिए निर्धारित स्थान से बाहर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई व्यक्ति इधर उधर कूड़ा फेंकता नजर आता है तो उसकी फोटो या वीडियो बनाए और संबंधित अधिकारियों के पास भेंजे।
विज्ञापन

जिसके आधार पर उस व्यक्ति का चालान किया जाएगा। वहीं चालान की राशि नहीं देने पर कूड़ा निस्तारण एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी किसी पर इस प्रकार से कार्रवाई नहीं की गई है। अगर नप अधिकारी निर्धारित स्थान पर कूड़ा नहीं डालने वालों पर इस प्रकार की कार्रवाई करते है तो निश्चित ही शहर में जगह-जगह पर लगने वाले कूड़े के ढेरों से निजात मिलेगी। वहीं शहर भी साफ सुथरा नजर आएगा।
नियमित सफाई के बावजूद लग रहे कूड़े के ढेर
नगर परिषद अधिकारी की माने तो सफाई कर्मियों द्वारा शहर में नियमित सफाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद शहर में जगह-जगह कूड़ा के ढेर दिखाई देते है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि जैसे सफाई कर्मचारी सुबह के समय सफाई कर कूड़े का उठान कर ले जाते है, लेकिन कुछ लोग सफाई व कूड़े के उठान होने के बाद कूड़ा डाल जाते है जिससे उस स्थान पर दोबारा से कूड़े के ढेर लग जाते है। जिससे उस स्थान पर यह पता नहीं चल पाता की सफाई हुई भी है या नहीं।
विज्ञापन

लोग कूड़ा डंपिंग स्थान से बाहर डाल देते है कूड़ा
शहर के विभिन्न मोहल्लों में कूड़ा डंपिंग के लिए स्थान निर्धारित किया हैं। इन स्थानों पर कूड़ेदान भी रखवाए गए हैं लेकिन कुछ लोग इन कूड़ेदान में कूड़ा न डालकर उसके आसपास कूड़े को फेंक देेेते है। जिससे कूड़ा इधर उधर बिखर जाता है जोकि नालियों में भी जमा हो जाता है। इससे नालियां अवरुद्ध हो जाती है और उनका गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे आसपास काफी गंदगी हो जाती है। जिसके लिए लोग नगर परिषद सफाई कर्मियों व अधिकारियों को कोसते है।
वर्जन :
लोग अक्सर कूड़ेदान में कूड़ा न डालकर इधर उधर फेंक देते है। इससे गंदगी को बढ़ावा मिलता है। इसलिए नप ने ऐसे लोगों के खिलाफ जुुर्माना लगाने का प्रावधान किया है। अगर कोई व्यक्ति इधर उधर फेंकता नजर आया तो उसका चालान किया जाएगा। चालान राशि जमा नहीं करवाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए लोग शहर को साफ सुथरा बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डाले। -राजेश कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें