नारनौल। सीआईए पुलिस नारनौल में सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पास एक दुकान में गांजा बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 5.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
सीआईए पुलिस गश्त के दौरान सोमवार को महावीर चौक पर तैनात थी।
इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की कैलाश नगर निवासी शंकरलाल बस स्टैंड स्थित दुकान पर गांजा बेच रहा है। पुलिस ने इसमें राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर के प्रवक्ता विजयदीप गौड़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर बताए गए स्थान पर छापा मारा। तलाशी में दुकान से 5.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर अवैध मादक व नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है।