फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, हवाओं से कुछ राहत, 41 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 23 May 2023 02:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 25 मई से 2 जून तक का समय नोतपा का समय है। नोतपा में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही है। अब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 89.2 डिग्री के आसपास पहुंच रही है, इसलिए गर्मी तेजी से पड़ रही है।
विज्ञापन
दुपट्टा डालकर धूप से खुद को बचाती बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा शुरू होने से दो दिन पहले से ही आसमान से प्रचंड रूप से गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। हालांकि रात में तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। उमस भरे मौसम के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। सुबह से ही 19 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। इससे लोगों को कुछ राहत भी मिली है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह तक बरसात होने की संभावना है। ऐसे में तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


25 मई से 2 जून तक का समय नोतपा
हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 25 मई से 2 जून तक का समय नोतपा का समय है। नोतपा में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही है। अब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 89.2 डिग्री के आसपास पहुंच रही है, इसलिए गर्मी तेजी से पड़ रही है। इस समय तापमान अधिक होने का  मुख्य कारण सूर्य की किरणों का पृथ्वी के इस भाग पर सीधा गिरना है।

इस मौसम में नींबू का सेवन भी अधिक से अधिक करें
वर्तमान समय में एक वर्ग किलोमीटर की किरणें एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर पड़ती है, जिससे हमें पूरी गर्मी लगती हैं। 15 जून को पृथ्वी पर सूर्य की किरणें 90 डिग्री पर पहुंचेगी, इसलिए इस समय गर्मी के यहीं हालात बने रहेंगे। आजकल लू का प्रकोप भी हो सकता है। चिकित्सक डॉ. केएम शर्मा की माने तो खाली पेट घर से बाहर न निकले। सिर को कपड़े से ढक कर बाहर जाए, भोजन में प्याज का सेवन करे, दिन में अधिक पानी का सेवन करे, नींबू का सेवन भी अधिक से अधिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें