फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल-सिंघाना सड़क मार्ग पर खटोटी मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में जनस्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई लालचंद ने बताया कि उसका छोटा भाई मदनलाल (55) जोकि गांव भाखरी में रह रहा था। वह जनस्वास्थ्य विभाग में स्थायी कर्मचारी था। 20 सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे वह मोटरसाइकिल से अपने बेटे सोनू के साथ नारनौल से अपने घर भांखरी जा रहा था। जब वे मूलचंद स्कूल खटोटी मोड़ के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें मदन लाल की मौत हो गई जबकि सोनू को काफी चोटें आई। जिसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें