मृतक के परिजनों का कहना है कि राजेश सोमवार को घर पर खेत में जाने की बात कह कर गया था। लेकिन वह सोमवार रात को घर वापिस नहीं आया। जिसकी परिजनों ने आसपास तलाश भी की थी। लेकिन मंगलवार सुबह राजेश अधजली हालात में खेत में पड़ा मिला।
राजस्थान सीमावर्ती गांव में एक युवक का अधजला शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया। जिसका दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी मृतक के परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। उधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गांव गोद में मंगलवार सुबह खेतों में काम करने गए एक किसानों को खेत में अधजला शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना गांव के सरपंच हरिओम को दी गई। वहीं सरपंच ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की। जिसके बाद मृतक की पहचान गांव गोद के ही 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई।
मृतक के परिजनों का कहना है कि राजेश सोमवार को घर पर खेत में जाने की बात कह कर गया था। लेकिन वह सोमवार रात को घर वापिस नहीं आया। जिसकी परिजनों ने आसपास तलाश भी की थी। लेकिन मंगलवार सुबह राजेश अधजली हालात में खेत में पड़ा मिला। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि राजेश की पहले किसी ने हत्या की और जला कर शव को गांव के पास खेतों में डाल दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
मंगलवार सुबह गांव गोद में अधजला शव होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने अभी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रबिना पि, एएसपी नारनौल।