फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चीनी मिल में सुबह शुरू हुई पेराई, दोपहर को खराब हुई मशीन

विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के चीनी मिल में क्रेन की सहायता से ट्राली से गन्ना उतारकर केन मशीन में डालते हु
विज्ञापन
सोनीपत। चीनी मिल में सोमवार सुबह शुरू हुई गन्ने की पेराई कुछ ही घंटों बाद बंद हो गई। जिससे मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को पेराई शुरू होने का शाम तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक 1478 क्विंटल गन्ने की पेराई की गई, उसके बाद तकनीकी खराबी आने से मिल बंद हो गया। शाम को पेराई का काम दोबारा शुरू किया गया। मिल में गन्ने की आवक में भी तेजी आ गई है। पर्याप्त गन्ना पहुंचने से अब नियमित तरीके से पेराई प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोनीपत चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ वीरवार को सांसद रमेश कौशिक ने किया था। हालांकि तब तक मिल में रिपेयरिंग का काम पूरा नहीं हुआ था और ना ही पर्याप्त मात्रा में गन्ना पहुंचा था। यही कारण था कि चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ करने के बाद ही चेन को बंद कर दिया गया था। ऐसे में सोमवार सुबह लंबे इंतजार के बाद गन्ने की पेराई प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद मिल में तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण पेराई का काम रोकना पड़ा।
50 हजार क्विंटल गन्ने की पर्चियां की थी जारी
चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने के बावजूद किसान गन्ना लेकर नही पहुंच रहे थे। 50 हजार क्विंटल से अधिक गन्ने की पर्चियां जारी की गई थी। इसके बावजूद यार्ड में नाममात्र ही गन्ना पहुंचा था। सोमवार को पेराई प्रक्रिया शुरू होने के बाद किसानों ने भी मिल में गन्ना पहुंचाना शुरू कर दिया है। सोमवार शाम तक करीब 14 हजार क्विंटल गन्ना यार्ड में जमा हो गया था।
विज्ञापन


33.50 लाख क्विंटल गन्ने की किसानों के साथ हुई है बॉडिंग

चीनी मिल प्रशासन ने किसानों के साथ इस बार 33.50 लाख क्विंटल गन्ने की बॉडिंग की है। मिल से लगभग 1850 गन्ना उत्पादक किसान जुड़े हुए हैं। पिछले कई वर्षों की अपेक्षा इस बार सबसे देरी से गन्ने की पेराई प्रक्रिया शुरू होगी।

वर्जन

चीनी मिल में सोमवार सुबह पेराई शुरू कर दी गई है। कुछ तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए पेराई बंद करनी पड़ी थी। अब पर्याप्त मात्रा में गन्ना यार्ड में पहुंचना शुरू हो गया है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


संजय कुमार, प्रबंध निदेशक, चीनी मिल, सोनीपत

फोटो 33- सोनीपत के चीनी मिल में क्रेन की सहायता से ट्राली से गन्ना उतारकर केन मशीन में डालते हु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें