फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल और नांगल चौधरी में सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू, अटेली में गेहूं से शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल और नांगल चौधरी अनाज मंडी में सरकारी रेट पर सरसों और गेहूं की खरीद सोमवार को भी नहीं हुई। हालांकि अटेली मंडी में 14 किसानों ने गेहूं सरकारी रेट पर बेचा।
विज्ञापन

नारनौल मार्केट कमेटी की सचिव नुकुल यादव ने बताया कि नारनौल और नांगल चौधरी में सरकारी रेट पर सरसों व गेहूं की खरीद सोमवार को भी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि किसान सरसों को ओपन मार्केट में बेच रहे हैं। मंडियों में सरसों की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। पुरानी अनाज मंडी में आढ़तियों के यहां किसानों की भीड़ है। मंडी में जगह कम होने से किसानों को ढेरी लगाने में भी परेशानी हो रही है। बता दें कि एक अप्रैल से सरकारी रेट पर सरसों व गेहूं की खरीद शुरू हुई है। अभी नारनौल और नांगल चौधरी मंडी में दोनों की सरकारी खरीद नहीं हो सकी है।
अटेली मंडी में 650 क्विंटल गेहूं खरीदा
मंडी अटेली। अटेली अनाज मंडी में चार दिन बाद सोमवार को गेहूं की सरकारी खरीद प्रारंभ हो गई। अटेली अनाज मंडी में गेहूं के 14 टोकन कटे। गेहूं की खरीद हैफेड कर रही है। मंडी में सरसों की आवक लगातार जारी हैं। सरसों का ओपन भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक होने किसान सीधे व्यापारियों को बेच रहे हैं। पहले दिन मंडी में 650 क्विंटल गेहूं की आवक के साथ इसकी सरकारी समर्थन पर खरीद हुई। इस मौके पर मार्केटिंग सोसायटी उप प्रधान बलीराम बिल्लू, हैफेड के प्रबंधक गोकुलचंद, इंस्पेक्टर बलजीत, खाद्य आपूर्ति विभाग से एसआई संदीप कुमार, सुपरवाइजर राकेश, अनिल कुमार व विक्रम सिंह आदि ने गेहूं की गुणवत्ता व आर्द्रता माप कर खरीद की। किसानों का सरसों का मंडी में ओपन भाव में समर्थन मूल्य से अधिक मिलने पर सरसों किसान सीधे व्यापारियों को बेच रहे हैं। सरसों 5100 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा हैं। मंडी में इस सीजन में 35 हजार क्विंटल सरसों आ चुका है। सरसों की सरकारी खरीद में एक भी किसान अभी तक शामिल नहीं हुआ है। सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4650 व गेहूं का 1975 रुपये प्रति क्विंटल हैं। हैफेड के प्रबंधक ने बताया कि तीन लाख बारदाने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें