कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने बयान में कहा कि सरकार किसान आंदोलन का समाधान बातचीत से निकालने की बजाए दमनकारी नीति से करना चाहती है। करनाल में किसानों पर हुआ लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
राव दानसिंह ने कहा कि किसान लंबे समय से तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर लगातार शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे हैं परंतु सरकार उनकी मांगों को मानने की बजाय उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा किया लाठीचार्ज निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़ कर किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। आने वाले समय में सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे।