शादी कार्यक्रम में लड़ाई-झगड़ा करने के गिरफ्तार किए गए आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
मोहल्ला सैनीपुरा में शादी कार्यक्रम के दौरान लड़ाई-झगड़े के दौरान मारपीट करने के चार आरोपियों को स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजकुमार उर्फ राजू निवासी माजरा कलां, वासू उर्फ पोंटिंग निवासी खायरा, नवीन उर्फ बच्ची निवासी गड़ानिया और राहुल उर्फ फौजी निवासी खातिवास के रूप में हुई है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि खरकड़ा बास कनीना निवासी अरविंद ने 19 फरवरी को शहर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत देकर 10 लोगों के खिलाफ पिटाई करने व उसके दोस्त को घायल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर दस नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अरविंद ने बताया था कि शादी में नाचते समय उसके दोस्त की कमांडर के साथ कहासुनी हो गई थी। बात लड़ाई- झगड़े तक पहुंच गई थी। स्पेशल स्टाफ की टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।