फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीलाल पार्क का शिलान्यास, 11 फुट ऊंची ताऊ की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के देवीलाल पार्क में पौधरोपण करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को शहर में ताऊ देवी लाल पार्क का शिलान्यास और पार्क में स्थापित पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की 11 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री एक बजे महेंद्रगढ़ पहुंचे। देवीलाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल जन-जन के नायक थे और वे किसी एक वर्ग नहीं बल्कि 36 बिरादरी के सर्वमान्य नेता थे। आज उस स्थान पर मूर्ति का अनावरण हुआ है जहां आपातकाल के दौरान चौधरी देवीलाल ने 19 महीने जेल काटी थी। उस स्थान को हम चौधरी देवीलाल के प्रति समर्पित करते हैं। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बाईपास जैसी कुछ मांगें रखीं। इस पर उन्होंने कहा कि यह तो छोटी-छोटी मांगें हैं। हमने तो एनएचए से टेकअप करके लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से नारनौल से चरखी दादरी तक फोरलेन बनाने का काम कर रहे हैं। फोरलेन 11 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब मैं 2009 में यहां आया था तो चौधरी देवीलाल के साथी बुजुर्गों ने बताया था कि वे उस समय व्यवस्था बनाने में देवीलाल के साथ जुड़े। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि समय जरूर लगा, लेकिन आज उस पार्क में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा भी लगी है जहां उन्होंने जेल काटी। पार्क में आने वाले लोग अब उनकी याद को ताजा करेंगे। उन्होंने महेंद्रगढ़ के एसडीम दिनेश कुमार से कहा कि एक महीने के अंदर आप प्रस्ताव बनाकर मेरे पास लाओगे। चाहे इस पार्क पर 20 लाख रुपये लगे या एक करोड़ इसको जल्द मंजूर करवाया जाएगा। इस पार्क को ऐसा बनाया जाए ताकि नारनौल, लोहारू, रेवाड़ी, दादरी व आसपास के अन्य लोग भी इसे देखकर गौरवांवित महसूस करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 6 महीने के अंदर इस पार्क का निर्माण पूरा करें, ताकि जब इसका उद्घाटन करें तो यहां दरी बिछाने की जरूरत न पड़े। कई ऐसी चीजें होती हैं जो अगली पीढ़ियों तक पहुंचानी पड़ती हैं। यह तभी संभव होता है जब हम बुजुर्गों की चीजों को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सरसों की खरीद पर कहा कि आढ़ती आज गांव में जाकर किसानों से सात हजार रुपये से अधिक कीमत पर खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार हमने 60 हजार करोड़ रुपये फसलों के किसानों के सीधे खाते में भेजें। आज किसानों को समय पर उनका पूरा पैसा मिल रहा है। जिन किसानों का 3 दिन के अंदर पैसा उनके खाते में नहीं आता तो उनको 9 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है।
इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि उस इमरजेंसी के दौर में वह चौधरी देवी लाल के साथ जेल गए थे। वह एक बहुत ही महान नेता थे। उन्होंने ही बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए 100 रुपये बुढ़ापा पेंशन लागू की थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेजेपी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट तेज प्रकाश ने की। हलका अध्यक्ष संजीव तंवर ने मंच संचालक किया।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी, राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव, प्रदेश महासचिव मंजू चौधरी, प्रदेश सचिव रमेश पालड़ी, बीजेपी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, शहरी अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, युवा जिला अध्यक्ष अभय गुर्जर, महिला जिला अध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष विजय पंच, भिवानी जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा, हलका अध्यक्ष बेदु राता, रामबीर पटौदी, महेश चौहान, सुरेश यादव, अभिमन्यु राव, सुरेश शास्त्री, वरिष्ठ नेता राज कुमार खातोद, विजयपाल एडवोकेट, रविंद्र गागडवास, सुरेश यादव, जिम्मी चौधरी, विजय छिलरो, अभिषेक कुरावटा, महिपाल नंबरदार, विष्णु डाबड, संदीप माजरा, नवीन राव, लखी सोनी, मनजीत जैलदार, श्यामसुंदर सभरवाल, धर्मवीर यादव, रोहतास बड़गांव, दीपक यादव, प्रवीण यादव, कंवर सिंह, विनय यादव, हरविंदर एडवोकेट व अन्य पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें