फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival Season: कनीना पुलिस की कार्रवाई; अवैध पटाखे पकड़े, गुप्त सूचना पर मकान पर की छापेमारी

Sat, 04 Nov 2023 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (हरियाणा)

सार

कनीना शहर थाना की पुलिस को टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कनीना में दुकान के ऊपर रिहायशी मकान में अवैध तौर पर पटाखे का भंडारण किया गया है। जिसपर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बतलाए हुए स्थान पर रैड की, इस दौरान दुकान पर खड़ा व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली का त्योहार करीब है ऐसे में पटाखों का कारोबार करने वाले चोरी-छिपे पटाखे एकत्र कर बेचने में जुट गए हैं। कनीना पुलिस ने कनीना स्थित एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पटाखे बरामद किए हैं। पटाखों का अवैध भंडार करने के आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
कनीना शहर थाना की पुलिस को टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कनीना में दुकान के ऊपर रिहायशी मकान में अवैध तौर पर पटाखे का भंडारण किया गया है। जिसपर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बतलाए हुए स्थान पर रैड की, इस दौरान दुकान पर खड़ा व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर वहां से भाग गया। दुकान के ऊपर मकान की जांच करने पर मकान में बने एक कमरे में प्लास्टिक के कट्टे में रखे विस्फोटक पटाखे बरामद हुए।

मकान में सफेद प्लास्टिक का कटा रखा हुआ था जिसमें 30 पैकेट पटाखा मुर्गाछाप, आठ पैकेट किंग, 5 पैकेट रॉकेट मार्का मुर्गा, 6 पैकेट मार्का युवा, दो पैकेट टीकड़ी, 14 पैकेट फुलझड़ी, दो पैकेट मिकी माउस, तीन पैकेट जय शक्ति मार्का बम, 7 पैकेट मिनी बुलट बम, 50 पैकेट पटाखे सहित अन्य बरामद किया। पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें