गांव नांगल दर्गू के पास धौली की पहाड़ी के नजदीक शौच के लिए गए एक व्यक्ति की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव उन्हें सौंप दिया।
जानकारी अनुसार गांव नांगल दर्गू निवासी ओमप्रकाश (32) सुबह धौली पहाड़ी के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह वहां बने पानी के टैंक में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे डूबता देख टैंक से बाहर निकाला लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार ओम प्रकाश शादीशुदा था तथा उसके दो बच्चे हैं।