नारनौल। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 7 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। अग्रसेन जयंती समिति 2021 के संयोजक अनिल गोयल ने बताया कि समारोह को भव्य रूप देने हेतु अन्य पदाधिकारियों की घोषणा एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल को जयंती संरक्षक बनाया गया है।
सह संयोजक की जिम्मेदारी गोविंद राम मित्तल, बद्री प्रसाद गर्ग, कृष्ण कंछल, संतोष अग्रवाल को दी गई। बजरंग लाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण बंसल को बनाया गया। इसी प्रकार मंच संचालन की जिम्मेदारी संदीप गुप्ता नूनीवाला को दी गई। प्रचार मंत्री रमेश चंद, भंडारा संयोजक रविंद्र गर्ग, भंडारा सह संयोजक हीरालाल छापड़ावाला व सुरेश चंद्र संघी को बनाया गया। शोभा यात्रा जयंती संयोजक भवेश मित्तल, सह संयोजक भुवनेश सिंघल, कृष्ण अग्रवाल, मनीष तायल, निर्मल गर्ग, अनूप भाटा एवं सीए अमित गर्ग को नियुक्त किया गया।
महिला कार्यक्रम संयोजक सारिका गर्ग एवं सह संयोजक सावित्री संघी को बनाया गया। कार्यकारिणी में नीरज संघी, प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट, सत्यनारायण गुप्ता, बेगराज गोयल, रोहतास अग्रवाल, पम्मी चौधरी, मुकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विजय जिंदल, सीताराम सर्राफ, संजय गर्ग, रमेश गोदवाले, सुदर्शन बंसल, विनय गोयल, मुकेश ठेकेदार, गोपाल मित्तल, अमित चौधरी, संजय दोचानिया, टेकचंद तायल, विजय छापड़ावाला, इंद्र लाल, ईशान मित्तल, साहिल मित्तल, जितेंद्र, गिरीश संघी, अनुराग, हेमंत गोयल, विपिन मंगला, कृष्ण गोयल व पारस गर्ग को शामिल किया गया है।