फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दशक बाद भी शहर से बाहर नहीं पहुंचा पाए शहर का कचरा

विज्ञापन
श्री गोशाला धोलपोश आश्रम के पास लगा गंदगी का ढेर। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर पालिका के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग 20 वर्षों में भी शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को शहर से बाहर नहीं पहुंचा पाए हैं। शहर से प्रतिदिन करीब 10 टन कचरा निकलता है और उसे शहर के अंदर ही रखा जा रहा है। मोदाश्रम पर महज एक डंपिंग यार्ड है। शहर से रोजाना निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए भी नगरपालिका के पास कोई ठोस योजना नहीं है। शहर के बीचोंबीच स्थित सब्जी मंडी और ऐतिहासिक किले के नजदीक कचरा डाला जा रहा है। शहर के बीच कोई कचरा डंपिंग यार्ड निर्धारित नहीं होने की वजह से लोग यहां प्रतिदिन कचरा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला था 190वां स्थान
नवंबर में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में भी महेंद्रगढ़ 200 शहरों में 190वें स्थान पर रहा था। शहर को 2400 अंकों में 1088.41 अंक मिले थे। शहर को 25 हजार से 50 हजार के बीच जनसंख्या वाले शहर में शामिल किया गया था। पिछले वर्ष भी 191 शहरों में 190वें नंबर पर रहा था।
शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर
नगरपालिका द्वारा शहर में कई स्थानों पर कूड़ेदान लगाए गए हैं। लेकिन मुख्य स्थानों पर इसकी कमी है जिसकी वजह से लोग खुले में कूड़े को डाल देते हैं। शहर में कहीं भी कूड़ा निस्तारण संयंत्र नहीं लगा हुआ। नगरपालिका सफाई कर्मचारी दिन में जितना भी कूड़ा उठाते हैं उसे किले के सामने खाली जगह पर डाल देते हैं। इसके अलावा मोदाश्रम से देवास को जाने वाले रोड के साथ खाली जगह पर कूड़ा डाला जाता है। कूड़े को रिसाइकिल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

कचरा उठाने के लिए सिर्फ तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और पांच टेंपो
शहर में इस समय नगरपालिका के पास 53 सफाई कर्मचारी हैं। उनमें से 21 स्थायी हैं। नगरपालिका के पास कूड़ा उठाने के लिए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और 5 टेंपो ही हैं, जबकि आबादी 50 हजार है।
कूडे़ के निस्तारण की हो व्यवस्था
नगरपालिका को शहर से रोजाना निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन करना चाहिए। कूूड़ेदान के अभाव में कई स्थानों पर दुकानदार खुले में कचरा डालने के लिए मजबूर हैं। मुख्य स्थानों पर कूड़ेदान की व्यवस्था होने से साफ-सफाई रहेगी। नितिन कुमार
कचरा निस्तारण के लिए बने ठोस योजना
शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए नपा कोई ठोस योजना बनाए। शहर के मुख्य बाजारों व चौक-चौराहों पर कूड़ादान की व्यवस्था करें, जिससे कचरा सड़कों पर न फैले। -योगेश कुमार
कचरे के निस्तारण व सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टेंडर लगाया जा चुका है। टेंडर खुलते ही कचरे को शहर से बाहर डंपिंग या निस्तारण की योजना तैयार की जाएगी। शहर में साफ-सफाई को लेकर अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। प्रदीप, नगरपालिका सचिव, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें