फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ही बिगाड़ रहे हैं व्यवस्था, मनमर्जी पार्किंग से हो रही लोगों को परेशानी

विज्ञापन
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ के बरामदे में खड़े वाहन - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से युक्त लघु सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारी ही पार्किंग व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। कर्मचारियों के साथ-साथ अपने कार्यों से आने वाले लोग भी अपने वाहनों को सचिवालय में मनमर्जी से खड़ा कर देते हैं। इतना ही नहीं तहसील कार्यालय के कॉरिडोर में भी लोग अपने दो पहिया वाहनों को खड़ा कर देते हैं जिससे दिनभर अपने कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की पार्किंग के लिए हर वर्ष पार्किंग का ठेका छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारी ही व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। वे अपने वाहनों को मनमर्जी से खड़ा कर रहे हैं। तहसील कार्यालय की तरफ डाकघर, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लाइसेंस कार्यालय, खजाना कार्यालय सहित अन्य कार्यालय के कर्मचारी व हजारों लोगों का कार्य करने के लिए आते हैं। कर्मचारी भी अपने वाहनों वाहनों को इधर उधर खड़ा कर देते हैं या फिर सचिवालय के बरामदे में खड़ा कर देते हैं।
एक वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने सभी कार्यालयों में नोटिस दिया था जिसके बाद उपरांत बाइकों को हटवाया गया था। पार्किंग फीस बचाने को लेकर बहुत से लोग अपने दुपहिया व चौपहिया वाहनों को सचिवालय के बाहर स्टेट हाईवे के दोनों साइडों में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए भी प्रशासन को कोई कारगर कदम उठाए जाने चाहिए ताकि मुख्य सड़क मार्ग पर बनी हादसों की संभावना को टाला जा सके।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के मुख्य द्वारा पर बनाई गई पार्किंग के कर्मचारी सोनू ने बताया कि पार्किंग का बोर्ड पर निशान बना हुआ हैं कि पार्किंग कहा हैं लेकिन लोग समझने को तैयार ही नहीं हैं। तहसील कार्यालय के प्रांगण के साथ खड़े होने वाले वाहनों से तो वहां रस्सी बांधकर छुटकारा पा लिया है परंतु अब लोग अपने वाहनों को स्टेट हाईवे के किनारे खड़ा कर रहे हैं जिस कारण लोगों को आवागमन में बाधा होने के साथ-साथ दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है।
नगर के सचिवालय में दीवार के साथ काफी जगह खाली पड़ी है। प्रशासन इस जगह का इस्तेमाल पार्किंग के लिए कर सकता है। यदि प्रशासन यहां टीन शेड लगाकर पार्किंग का निर्माण करे तो लघु सचिवालय में बेतरतीब खड़े वाहनों से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा तथा इससे राजस्व भी बढ़ेगा।
लघु सचिवालय में वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। जो भी कर्मचारी एवं आम आदमी अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर नहीं खड़ा करते हैं उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए एक बार जांच कराने के बाद इस समस्या का शीघ्र समाधान करा लोगों को राहत दी जाएगी। -दिनेश कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें