फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान में टूटे पोल में अटके बिजली के तार, बना करंट का भय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली के खेल मैदान में टूटे पोल पर बिजली के जर्जर तारों के कारण हर समय करंट का भय बना हुआ है। अटेली में पार्क आदि नहीं होने के कारण स्कूल के आस-पास के लोग सुबह व शाम यहां घूमने के लिए आते हैं। जिस कारण करंट का भय रहता है। वाल्मीकि बस्ती के युवक को कुछ समय पूर्व इन तारों से करंट लग गया था जिस कारण उसका हाथ कट गया था। इसके लिए अटेली थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

कुलदीप, शंकर, प्रीतम, विजय, विरेंद्र शर्मा व सरेश सैनी आदि ने बताया कि सरकारी स्कूल के मैदान में सुबह शाम बच्चे खेलते व एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे में बच्चों को हमेशा हादसा होने का भय बना रहता है। इसलिए बिजली निगम द्वारा इन्हें तुरंत ठीक करवाया। ताकि करंट का खतरा ना रह सके। स्कूल के पास रहने वाले पार्षद डॉ. राजकुमार ने बताया कि टूटे बिजली के पोल व इन पर खुले हुए बिजली तारों के बारे में बिजली निगम को अनेक बार अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें